04-March-2020


इन्होंने कहा भूपेश सरकार ने छग के शिक्षा कर्मियों का सविलियन कर 25 साल का काला अध्याय का किया अंत ...... पढें पूरी खबर



भूपेश सरकार ने छग के शिक्षा कर्मियों का सविलियन कर 25 साल का काला अध्याय का किया अंत - लैलून भारद्वाज

0 छग क्रांतिकारी शिक्षक प एलबी संघ ने जताया आभार

0 आंदोलन में शहीद शिक्षक साथियों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि कर क्रांतिकारी नमन

कोसीर / सारंगढ मुनादी लक्ष्मी नारायण लहरे

छग के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी ने की विधानसभा बजट सत्र में बड़ी घोषणा करते हुए छग राज्य में कार्यरत शिक्षा कर्मियों में शेष 16 हजार शिक्षा कर्मियों का शासकीय करन कर सबका संविलियन का ऐलान किया जिसे देख प्रदेश के लाखों शिक्षक संवर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई
1995 से तत्कालीन दिग्विजय सिंह सरकार मधयप्रदेश ने इस शोषित वर्ग को जन्म दिया था 500/रू की अल्प मानदेय से शिक्षा की दीप जलाने प्रदेश के नौजवान शिक्षकों को मजबुर किया जाता रहा जिससे मुक्ति पाने हजारों बर आंदोलन उग्र आंदोलन निरंतर 25 सालो से होता रहा हमारे बहुत साथी आंदोलन में शहीद भी हुए उन सभी साथियों को इस ऐतिहासिक जीत की अवसर पर प्रांताध्यक्ष लैलून भारद्वाज ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित कर क्रांतिकारी नमन किए
परन्तु पिछली छग सरकार डा रमनसिंह जी ने संविलियन्न करने का संकल्प पत्र जारी कर पिछले 14 साल तक शिक्षा कर्मियों की भविष्य से बाली बाल की तरह खेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी
अंततः डॉ रमन सिंह जी की सरकार ने सनविलियान की दरवाजा खोल कर एक ऐतिहासिक फैसला लिया था हजारों शिक्षा कर्मियों को संविलियनन किए।


अंततः 25 साल का शिक्षा कर्मियों का काला अध्याय का अंत वर्तमान छग सरकार माननीय श्री भूपेश बघेल जी ने जन घोषणा पत्र को पूरा करते हुए 16 हजार शेष शिक्षा कर्मियों को पूरा शिक्षक का सम्मान देते हुए सबका शासकीय करन कर दिए
छग क्रांतिकारी शिक्षक प एलबी संघ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी उनके मंत्रिमंडल समस्त विधायकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।


सभी संविलियन पात्र शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं दिए। प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज ने आगे बताया कि छग शासन माननीय श्री भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री जी को साधुवाद देते हुए इस बात के लिए खेद जताया है कि संवेदनशील समस्या पिछले 5 साल से जस का तस बना है
अनुकंपा व क्रमोन्नति जैसे संवेदनशील समस्या व मांगो पर निर्णय ना होने पर असंतोष जताते हुए मुख्यमंत्री छग शासन से अविलंब निर्णय लेने की अनुरोध है कि 10 वर्ष सेवा पश्चात को क्रमोन्नति व वेतन विसंगति दूर कर लंबित अनुकपा नियुक्ति प्रदान करें।


प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज श्रीमती शांति थावाई त प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पुनी अनंत प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बलधिर टोप्पो उप प्रांताध्यक्ष लकमेंद्र सिंह बौद्ध उप प्रांताध्यक्ष कौशल रा ठीया प्रांतीय सह सचिव नरसिंह श्रीवास प्रांतीय महामंत्री रामशरण भारद्वाज सचिव राजकुमार नारंग प्रांतीय मीडिया प्रभारी रायपुर जिलाध्यक्ष प्रमोद महेश लक्ष्मी बघेल हरि शंकर साहू विजय भास्कर विमल अजगले फकीरा यादव सुभाष पटेल सुरेन्द्र पटेल संतन भैया जिलाध्यक्ष जांजगीर कामता जांगडे बलौदा बाजार राजेश राजगीर बलरामपुर अनिल बेहरा जशपुर समस्त पदाधिकारीगण सदस्य छग क्रांतिकारी शिक्षक प एलबी संघ छग उपस्थित रहे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News