04-March-2020


नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के बस एक्सीडेंट मामले में नया मोड़, ड्राइवर और निगमकर्मियों ने छात्राओं से की छेड़छाड़, नशे में धुत्त था ड्राइवर, पुलिस ने .......... पढ़िए खबर



सरगुजा मुनादी।।

दो दिन पूर्व मैनपाट महोत्सव से वापस लौटते समय अम्बिकापुर नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं से भरी बस ड्राइवर की लापरवाही से चट्टान से टकरा गई थी, बस में नर्सिंग कॉलेज की 41 छात्राएं व अम्बिकापुर नगरनिगम के 3 कर्मचारी बैठे हुए थे। उस समय यह कहा गया था कि बस के चट्टान से टकरा जाने के कारण नर्सिंग कॉलेज के 25 से 30 छात्राओं को गभीर चोट लगी लेकिन अब नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया कि बस में सवार निगम कर्मचारियों के द्वारा नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं से छेड़खानी की जा रही थी ड्राइवर सहित सभी कर्मचारी नशे में धुत थे।

मीडिया में बयान आने के बाद सरगुजा पुलिस अब नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के बयान लेकर कार्यवाही करने की बात कह रही है। हालांकि निगम के कर्मचारी भी इस हादसे में जख्मी हुए थे जिनका इलाज अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। छात्राओं के द्वारा छेड़खानी की बात सामने आने पर पुलिस भी महिला थाने के कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज भेजकर नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के बयान दर्ज कर कार्यवाही करने की बात कह रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News