नहीं थम रहा भारी वाहनों का तेज रफ्तार चाल, क्षेत्र में आए दिन हो रहा दुर्घटना, आवागमन हो रहा घंटों अवरुद्ध
रायगढ़ छाल मुनादी।
बीते दिन के ह्रदय विदारक घटना अभी छाल क्षेत्रवासी बिसरे ही नहीं है और दरमियानी रात 12 बजे आस पास हाटी से छाल के बीच कूड़ेकेला के पास सकरे नाला में कोरबा जिले से कोयला लोड लेकर आ रहा टेलर क्रमांक सी जी 10 आर 1545 तेज रफ्तार वाहन चालक अपने वाहन काबू में नहीं कर सका और सामने से आ रही ट्रक के किनारे को ठोकर मारकर अनियंत्रित होकर सकरा नाला में टेलर का अगला हिस्सा जा घुसा ।

जिससे पीछे का हिस्सा रोड में होने के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। घटना की जानकारी छाल पुलिस को मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची जहां रात में ही जे सी बी व्यवस्था कर जाम खुलवाने का भरसक प्रयास किया गया किंतु कोयला लोड भारी वाहन ट्स से मस नहीं किया सुबह में जे सी बी व हाएड्रा का ब्यवस्था कर नाले में फसा टेलर को लिकालने का घंटों मशक्कत किया गया किंतु नहीं हो सका तब जाकर कोरबा से चैन पुल्ली के माध्यम से नाले में फसे टेलर को लगभग 14 घंटों मशक्कत बाद निकाला जा सका और रास्ता खुलवाया गया।

जहां इस 14 घंटों के जाम में घटना स्थल के हाटी की ओर 12 कि मि वाहनों की लंबी कतारें लग गई और वहीं छाल की ओर 09 कि मि तक लाईन लगी रही। जोकि छाल हाटी क्षेत्र का सबसे लंबा जाम लगा हुआ था।
मुख्य मार्ग में लगे जाम के वजह से बसो का आवागमन हुआ बाध्य जिसकारण यात्री अपने गंतव्य स्थान को सही समय पर नहीं पहुंच सके वही रात से लगे जाम के वजह से सुबह में स्कूल जाने वाले विद्यार्थी भी स्कूल को सही समय पर नहीं पहुंच सके जिस कारण कुछ स्कूल बस आधे रास्ते से ही वापस हो लिए।
क्षेत्रीय लोगों को कोयला परिवहन कर रहे भारी वाहनों के तेज रफ्तार व बेतरतीब ढंग चलन से हो रही आयदिन समस्या … क्षेत्र में चल रहे कोयला परिवहन के लिए भारी वाहनों के चलन से यह पहला घटना क्षेत्र के लिए नहीं है ।
अभी तो आए दिन इस तरह की छोटी बड़ी घटनाएं होना आमवात सी हो गई है छाल से हटी मुख्य मार्ग कहीं अगर एक महीना में हुए दुर्घटनाओं का आकलन करें तो यह रिजल्ट सामने आता है कि कूड़ेकेला में एल टी लाई न के खमबे को दो बार कोयला लोड ट्रक ने ठोकर मार कर तोड़ा जिससे घंटों गाव में विद्युत आपूर्ति बन्द रही।

बेंदो नाला पुल में दो बार आपस में दो ट्रक के भिडंत से घंटों मार्ग बाधित रहा, बेहरामार व हाटी के बीच सकरे नाला में तीन ट्रकों ने पलटी मारी, कूड़ेकेला व मुनुंद के बीच जंगल में चार एक्सिडेंट, वृंदावन से तरे केला के बीच व कूड़ेकेला से आगे इसी दिन ट्रक के ठोकर से दो युवक की जान गई, बीते दिन टेलर के ठोकर से एक बेवा की अकाल मौत हो गई । इस तरह अगर दुर्घटना के अकड़ो पर अगर गाओर फ़रमाया जाए तो छाल से हाटी मुख्यमार्ग डेंजर जोन में तब्दील हो चुका है।

