04-March-2020


एनटीपीसी लारा ने मनाया उनचासवाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, कार्यकारी निदेशक ने कहा ......सुरक्षा एनटीपीसी की ......और इन बेहतरीन सेवा पर ....



रायगढ़ मुनादी।

एनटीपीसी लारा में आज उनचासवाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुये लारा के कार्यकारी निदेशक संजय मदान ने कहा कि सुरक्षा एनटीपीसी की पहली प्राथमिकता है एवं हम सुरक्षा नियमों के समुचित पालन एवं शून्य दुर्घटना दर प्राप्ति हेतु पूर्णतः कटिबद्ध हैं। समारोह में समस्त विभागाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में एनटीपीसी तथा संविदा कर्मचारी मौजूद थे। उपस्थित जनसमुदाय को महाप्रबंधक (ओ एंड एम) श्री प्रेम दास टी एवं महाप्रबंधक (परियोजना) ए के मनोहर ने भी संबोधित किया।

इसके पूर्व एनटीपीसी लारा में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों तथा एजेंसियों के कर्मचारियों के मध्य सुरक्षा जागरूकता उत्पन्न करने हेतु सुरक्षा सप्ताह मनाया गया था जिसके अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं माक ड्रिल के साथ-साथ निबंध, स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगितायें आयोजित की गईं थी।  

आज सुरक्षा  दिवस के अवसर पर सुरक्षा ध्वजारोहण, एनटीपीसी गीत, सुरक्षा प्रतिज्ञा, वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुतीकरण के पश्चात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News