04-March-2020


बरियो जीवन दीप समिति की बैठक में स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन पुर हुई चर्चा…और क्या पढें पूरी खबर .....



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियों के जीवनदीप समिति के कार्यकारिणी बैठक बीते मंगलवार को सम्पन्न हुई बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियों के उन्नयन के सबंध में विस्तार से चर्चा किया गया साथ ही बैठक में प्राथमिक चिकित्सा प्रसव चिकित्सा के सम्बन्ध में भी चर्चा किया गया प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश साहू ने जीवन दीप समिति के सदस्यों को अवगत कराया कि प्रतिवर्ष संस्था के द्वारा 15 हजार से अधिक मरीजों का पंजीयन कराकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है साथ ही प्रतिमाह 20 से अधिक महिलाओं का नार्मल प्रसव कराया जाता है,हमारे संस्था के द्वारा कोशिश की जाती है कि मरीजों को सुलभ चिकित्सा देने के लिए हमेशा प्रयासरत हमारी संस्था रहती है,इस संस्था का उन्नयन कर हमें और भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तो हम मरीजों को और बेहतर सुविधा देने की कोशिश कर सकते हैं। बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रसाद तिर्की,जनपद सदस्य मुकेश गुप्ता,बीपीएम राजपुर श्रीमती मोना सोनी,अजय अग्रवाल,आरएमए श्रीमती खुशबू सिंह,सरपंच बरियों रविशंकर टेकाम मुरारी लाल श्रीवास्तव एवं अन्य मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News