04-March-2020


इस छोटी सी प्रेम कहानी का किस्सा सुनिये , मुहब्बत करते करते मौत की दहलीज पर कैसे पहुँच गए …सच्ची कहानी पूलिस की जुबानी ,देखिये वीडियो



जशपुर मुनादी।।

https://youtu.be/sFbVyAXyHlg

बुधवार की सुबह जशपुर जिले के बासाझाल ग्राम पंचायत के बेहरा डीपा में 45 वर्षीय महिला को डंडे से पीटकर मार डालने और आरोपो द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किये जाने के मामले का खुलासा हो गया है ।पूलिस इस घटना का कारण मृतक आरोपी और मृतक महिला के बीच अवैध संबंधों की दुखद परिणीति मान रही है।पूलिस का कहना है कि आरोपो महिला की हत्या करने के बाद खुद की जिंदगी को भी मौत के हवाले कर दिया । पूलिस के मुताबिक महिला की हत्या करने के बाद आरोपी अपने घर आ गया और हत्या की बात उसकी मां को बताया ।पूलिस थाना तपकरा की टीम जब मृतक महिला के शव का मुआयना करने पहुंची तो पता चला कि महिला की हत्या करने वाला श्यामबिहारी ने घर के पास के जंगल मे जाकर जहर खा लिया है और उसकी हालत बिगड़ती जा रही है ।मामला अब और पेचीदा हो चला था इसलिए पूलिस भी मामले को लेकर और ज्यादा गम्भीर हो गयी हांलाकि अस्पताल पहुंचते पहुंचते आरोपी ने भी दम तोड़ दिया। बताया जाता है आरोपी शादीशुदा था जबकि मृतिका अपने घर मे अकेले रहती थी ।मृतिका के पति का 4-5वर्ष पहले देहांत हो चुका था ।पति के मौत के बाद दोनो में नजदीकियां बढ़ने लगी थी और नजदीकियां अवैध संबंधो में तब्दील हो गयी ।बताया जा रहा है आरोपी मृतक का मृतिका के घर मे अक्सर आना जाना होता था ।मंगलवार को भी मृतक श्यामबिहारी मृतिका के घर आया था ।दोनो के बीच किसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया और झगड़े के बाद जो हुआ वो सबके सामने है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News