04-March-2020


छ ग प्रीमीयर लीग के लिए 8 मार्च रविवार को रायगढ़ जिले के खिलाड़ियों का होगा चयन .....फिर इनके बीच होगा अंतिम चयन के लिए जोर ......क्रिकेट खिलाड़ियों .....



चयन के बाद जांजगीर और रायगढ़ जिले के बीच चयनित टीम में होगा मैच और चयन

रायगढ़ मुनादी।

आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में होने वाली छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट स्पर्धा के लिए चयन प्रक्रिया रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर पहाड़ मंदिर रोड डिग्री कॉलेज के लाल मैदान में 8 मार्च रविवार को दोपहर 12:00 बजे से होना सुनिश्चित हुआ है। रायगढ़ जिला कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल ने जल्द ही चयन प्रक्रिया में वरिष्ठ अनुभवशील खिलाड़ियों की चयन समिति की सूची जारी करने की घोषणा किये जाने की बात कही। कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने रायगढ़ जिला प्रभारी के रूप में प्री रणजी चयनित विश्वविद्यालय कप्तान रहे पूर्व क्रिकेटर वरिष्ठ खिलाड़ी राजेश शुक्ला (गुल्ली) रायगढ़ एवं कॉन्ग्रेस स्पोर्ट सेल के जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक सारंगढ़ को जांजगीर और रायगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।

जिनके द्वारा छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग के लिए उक्त दोनों जिले से 16 खिलाड़ियों की टीम का चयन किया जाएगा। उक्त चयन प्रक्रिया में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवा क्रिकेटर हिस्सा ले सकेंगे जो रायगढ़ जिले के ही होंगे जिन्हें सीपीएल का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा रजिस्ट्रेशन फॉर्म सीपीएल वेबसाइट ऑनलाइन या फिर संबंधित प्रभारियों द्वारा लिए जा सकते हैं रायगढ़ में गौशाला रोड जानकी वाटिका होटल के सामने राजेश शुक्ला जी के ऑफिस में फॉर्म उपलब्ध है जिनका मोबाइल नंबर 7745800000 है वही सारंगढ़ गोल्डी नायक जिनका मोबाइल नंबर 9300968084 है। इन दोनों प्रभारियों से रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेकर इनके पास जमा करना अनिवार्य होगा। उक्त चयनित टीम के आगे चयन प्रक्रिया पश्चात खिलाड़ी रायपुर परसदा स्टेडियम में सीपीएल में हिस्सा लेंगे। सीपीएल आईपीएल के ही तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए सुनहरे भविष्य की अवसर मिलेंगे। गौरतलब हो कि इस प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन, कैबिनेट मंत्री द्वय श्री टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण पंचायत मंत्री, डॉ शिव डहरिया नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी होंगे। कई प्रदेशों ने अपने राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य तथा अच्छे खिलाड़ियों के चयन के लिए अपने राज्य में सीपीएल को बढ़ावा दे रहे हैं इसके लिए बीसीसीआई, आईपीएल एवं सीएससीएस कमेटी को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस प्रतियोगिता में हमारे छत्तीसगढ़ के ही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News