05-March-2020


चेन स्नेचिंग कर भागे लुटेरे, हेलमेट लगाकर शातिराना अंदाज में दिया घटना को अंजाम, पुलिस आरोपियों की तलाश में ...... महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ......पढें पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।

बीते बुधवार की शाम को रेलवे कॉलोनी में रहने वाली एक महिला चेन स्नेचिंग की शिकार हो गई। महिला हर रोज की तरह घटना दिनांक को भी शाम को टहल रही थी। किसी अनहोनी घटना से अनजान महिला जब थोड़े अंधेरे जगह पर पहुंची लुटेरों ने बाइक गिरने का नाटक किये और दूसरा शख्स जो बाइक के पीछे बैठा था महिला के गले से सोने का चैन पर झपट्टा मार निकल भागे। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले की वह लूट की शिकार हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम लगभग साढ़े छ पौने सात बजे की है जब पीड़ित महिला पी ज्योति जॉगिंग कर रही थी। महिला के पति रेलवे में ट्रेक मेंन है महिला ने थोड़े थोड़े पैसे जोड़ कर ट्यूशन पढ़ाकर अपने लिए सोने मंगलसूत्र चैन बनवाया था। सोने की चेन की कीमत करीब 1 लाख 20 हजार बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस सूचना मिलने के साथ ही लुटेरे बाइक गैंग की तलाश शुरू कर दी लेकिन अब तक कोई सुराग नही मिलने की जानकारी मिल रही है। इस तरह से शहर में एक नए गैंग का आगाज हो गया है जो महिलाओ को शिकार बनाना शुरू कर रहे हैं। एक तरफ पुलिस बड़े बड़े मामलो में हाथ डालकर चोर उचक्कों पर ताबड़ तोड़ कार्रवई कर रही तो दूसरी ओर एक नई चुनौती भी आ रही है। अब देखना है कि चेन स्नेचिंग करने वाले बाइकर्स पुलिस के हत्थे कब चढ़ते हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News