05-March-2020


मछली मुर्गा दुकानदारों को ब्यवस्थित करने में असफल नगरपंचायत लैलूंगा सिर्फ कागजों में हीरो धरातल पर जीरो



लैलूंगा मुनादी।

लैलूंगा स्थानीय नगर में मांस मछली की दुकानें सड़क किनारे लग रही है । जिससे आम नागरिकों को कई प्रकार की परेशानी हो रही है । कई बार धार्मिक , सामाजिक संगठन सड़क से मांस मछली की दुकानें हटाए जाने की मांग कर चुके हैं । पर इसके बाद भी लैलूंगा पत्थलगांव रोड मार्ग में सड़क किनारे मीट मछली का कारोबार फुटपाथ पर हो रहा है । इस संबंध में लोगों का कहना है कि बाजार में मांस मछली बेचने वाले विक्रेताओं द्वारा सड़े गले टुकड़ों को सड़क पर फेंक देने के कारण दिनभर बदबू आती रहती है । बाजार में भी मछली का व्यवसाय करने वाले लोग अपनी दुकानों को जायज ठहरा रहे हैं । बुधवारी बाजार सब्जी ले जाने वाले ग्राहक अपने नाक में कपड़ा दबाए सब्जी खरीदते हुए देखे जा सकते हैं । यह सीधा सीधी जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है । स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले व्यवसायियों पर कार्यवाही नहीं होने से महिलाओं में भी नाराजगी है । स्थानीय महिलाओं का कहना है कि- सड़क किनारे की माँस की दुकान और बाजार के भीतर मांस और मछली की दुकान बंद किया जाना चाहिए , क्योंकि सड़क किनारे व सनीचरी बाजार में बने सो पीस सुलभ के सामने मछली ,मांस की बिक्री अमानवीय तरीके से की जा ती है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पर लगता है नगर सरकार को लोगों की कोई फिक्र ही नही वैसे तो आप लोगों को कुछ दिन पहले सुनने को मिला होगा कि स्वछ भारत मिशन के तहत लैलूंगा पूरे देश मे अपनी पहचान बना लिया पर जमीनी हकीकत देख लोगों को चक्कर आ जाये सिर्फ सहर के मेन रोड में झाड़ू लग जाने से ही सहर स्वछ और साफ नही हो जाते ।सहर के गलियों में जाकर देखना चाहिए जहां गरीब निवास कर रहे है बजबजाती नालियां न रोड लाईट जल रही है न पीने का साफ पानी नसीब हो रहा है

बूढ़ी माई मंदिर के सामने काटा जा रहा मांस मछली

शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाज़ार के दिन बीच बाज़ार में मांस मछली का बिक्री किया जा रहा है जानकारी हो कि खुलेआम बिक रही मांस मछली ठीक बूढ़ी मंदिर के सामने काटा जाता है।इस सम्बन्ध मे पूजा पाठ के लिए मंदिर आवाजाही करने वाली विशेषकर महिलाओं को खासा दिक्कतों का सामना करता है। मन्दिर रास्ते में बिक रही मांस मछली कि बदबू से पुजा पाठ के लिए मंदिर जाने वालों की धार्मिक भावनाओं में ठेस पहुंच रही है जिससे लोगो के काफ़ी आक्रोष नजर आ रहा है।

क्या कहते हैं जन प्रतिनिधी -

"एस सम्बंध में वार्ड वासियों की शिकायत आई थी मैने सी एम ओ से बात की है सी एम ओ द्वारा बताया गया है कि बहुत जल्द सेड निर्माण करा कर मछली मुर्गा दुकान को ब्यवथित कराया जाएगा।"

सौरभ सिंघानिया भाजपा पार्षद वार्ड क्रमांक 10

नगर पंचायत में किसी भी समस्या को लेकर बात करने पर सीएमओ द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। एक महीना पूर्व वार्ड क्रमांक ७ में लाइट व सफाई को लेकर बात की गई थी परंतु आज पर्यंत नगर पंचायत द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई। वार्ड क्रमांक 7 में बज बजाती नालियों के बीच अपना जीवन बसर करने पर मजबूर है।-

कृष्णा जायसवाल कांग्रेसी पार्षद वार्ड क्रमांक 7

मांस मछली की खुलेआम बिक्री को व्यवस्थित किया जाएगा, वार्ड नंबर 7 में लाइट हेतुमेरे द्वारा अधिनस्थ कर्मचारियों को बोला गया था पर कर्मचारियों द्वारा नहीं लगाया गया।

सीपी श्रीवास्तव सीएमओ नगर पंचायत लैलूंगा








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News