05-March-2020


इस ग्राम पंचायत का अजीब किस्सा है ! 5 लाख का "जिन्न" अभी भी पीछा नही छोड़ रहा है !जशपुर के इस ..….



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले के कुनकुरी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बन्दरचुआं में 5 माह पहले तात्कालीन सरपँच द्वारा कथित रूप से 5 लाख की राशि के किये गए आहरण का मामला पंचायत की सरकार बदलने के बाद भी अपनी जगह कायम है। 5 लाख की राशि फर्जी तरीके से आहरण किये जाने की लिखित शिकायत किये जाने से लेकर आज तक इस मुद्दे पर आए दिन ग्राम पंचायत में लड़ाई झगड़े का माहौल निर्मित हो जाता है जिसके चलते ग्राम पंचायत की बैठक हो या ग्राम सभा कुछ भी अच्छे से सम्पन्न नही हो पाता ।

बताया जा रहा है कि दिनांक 2/3/2020 को ग्राम पंचायत सामुदायिक भवन बन्दरचुवा में रोजगार गारंटी का सामाजिक अंकेक्षण एवं ग्राम सभा रखा गया था जिसमे ग्राम सभा के प्रभारी द्वारा मजदूरी भुगतान राशि लेन देन बकाया आदि विषयों पर ग्राम सभा प्रभारी द्वारा चर्चा किया जा रहा था तभी इंदिरा पारा आंगनबाड़ी भवन किसानों राशि सामग्री का 45000 नारायण गुप्ता को लेना है का मुद्दा सामने आ गया । उसी को ग्राम सभा प्रभारी को बताया गया जिसके कारण भूत पूर्व सरपंच ग्रेसदानी और उधारी का मुद्दा उठाने वाले लीगों के बीच बहसा शुरू हो गयी।आरोप ये है कि पूर्व सरपंच उस राशि को हड़पने की मंशा रखते हुए रकम हजम करने के इरादे से द् भूत पूर्व उप सरपंच नारायण गुप्ता से झगड़ा करने लगी ताकि राशि ना देना पड़े और ओर सारा मामला यही खत्म हो जाये ।लड़ाई झगड़ा के कारण ग्राम सभा के सदस्य उठ कर भाग गए। आप सभी को ज्ञात हो कि कुछ माह पहले बन्दरचुआ ग्राम पंचायत के तात्कालिन सरपंच के द्वारा फर्जी प्रस्ताव बना कर बिना पंच व उपसरपंच के जानकारी के 5 लाख रुपये निकाल लिए गए थे इस बात की जानकारी उपसरपंच को लगी थी तो तात्कालिन उपसरपंच ने सभी पंच उपसरपंच के सहमति से पूर्व सरपंच ग्रेसदानी टोप्पो के खिलाफ इस मामले की शिकायत भी दर्ज करा दिया था ।इसी के बाद से सरपँच और उपसरपंच के बीच ठनी हुुुई है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सरपँच द्वारा फर्जी तरीके से5 लाख रुपये आहरण करने की शिकायत कुनकुरी एसडीएम को नवम्बर के महीने में ही कर दी गयी थी लेकिन 500000 के गबन की शिकायत पर अबतक कोई कार्यवाही नही हुई है जिसको लेकर ग्राम पंचायत की हर बैठकों में गाँव के विकास पर चर्चा और कार्यवाही के बजाय केवल झगड़ा फसाद होते रहता है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News