रायगढ़ मुनादी।।
गोपी टॉकीज मार्ग पर पौधरोपण किया गया

रायगढ़। गुरूवार को रायगढ़ जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा शहर के गोपी टॉकीज मार्ग पर अतिक्रमण हटाये गये स्थानों पर पौधरोपण किया गया। रायगढ़ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार की अध्यक्षता में पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह, अति. कलेक्टर राजेन्द्र प्रसाद कटारा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, आयुक्त नगर पालिक निगम राजेन्द्र,एस डी एम आशीष देवांगन, एडिशनल एसपी मिंज ,डीएसपी परिवहन पुष्पेंद्र बघेल एव नगर निगम का स्वास्थ्य अमला एव नगर निगम के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों, तथा रायगढ़ के गणमान्य नागरिको की उपस्थित में गोपी टॉकीज रोड जहां पर अतिक्रमण किया गया था वहां पर पौधारोपण कर सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया।

स्वक्षता अभियान को प्रथम प्राथमिकता देने निगम आयुक्त ने जो अभियान चलाया है उसकी चर्चा चहुँ ओर हो रही है इनके उत्कृष्ट कार्यो ने एक अलग ही छवि बना ली है इनके कार्यों की सराहना करते हुए जिलाध्यक्ष यशवंत कुमार एव पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने इन्हें इनके उत्कृष्ट कार्यों को निरंतर करते रहने और रायगढ़ की छवि को सुंदर और स्वच्छ रायगढ़ बनाने के अभियान में अपना पूरा सहयोग देने की बात कही।




