06-March-2020


ब्रेकिंग जशपुर : यात्री बस हुई दुर्घटनाग्रस्त ,बस में बैठी थी पति की हत्या की आरोपी महिला , फिर हुआ ये कि….पढ़िये पूरी खबर जा



जशपुर मुनादी।।

2 दिन पहले पति की हत्या कर देने वाली आरोपी पत्नि जेल जाते हुए रास्ते से ही वापस पत्थलगांव आ गयी।बताया जा रहा है कि आरोपी महिला को बुधवार को यात्री बस से जेल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते मे यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी ।इस दुर्घटना में आरोपी महिला सहित महिला को जेल लेकर जा रहे 2 महिला आरक्षक भी घायल हो गए । दुर्घटना के बाद आरोपी महिला और घायल महिला आरक्षकों को ईलाज के लिए पत्थलगाँव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है ईलाज के पश्चात ही अब महिला आरोपी को अब जेल भेजा जाएगा।

आपको बता दें कि बुधवार को पत्थलगाँव के तमता के पास निजी यात्री बस पलटी खा गई थी जिसमे लगभग 30 से 40 यात्री सवार थे ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News