रायगढ़ मुनादी।
आज सुबह सबेरे शहर के नए शनि मंदिर के पास रेलवे लाइन के नीचे उस समय वहां मौजूद लोगों के लिए होली के पहले होली मन गई। दरअसल शराब दुकान के लिए एक वाहन ट्रक में शराब लेकर जा रही थी उसी समय तिरपाल की रस्सी ऊपर फंस गई और शराब के कार्टून भरभरा कर गाड़ी से गिरने लगा इधर सुबह सुबह श्रमिक वर्ग बड़ी संख्या में जो यहां पर रहते है वो कुछ समझ पाते। इससे पहले शराब गिरते देख उस ओर दौड़ पड़े और जिसके हाथ जो आया जितना आया लूट सको लूट की तर्ज पर गिरी हुई शराब की शीशी बोतलों को हथियाने में लग गए। उधर जब तक ड्राइवर को इसकी भनक लगती तब तक बहोत देर हो चुकी आनन फानन में गाड़ी रोका लेकिन इधर शराब के शौकीनों की भीड़ देख ड्राइवर के होश उड़ गए। घटना के बाद ड्राइवर द्वारा इसकी जानकारी अपने ऊपर वालो को दिया घटना की जानकारी पुलिस को लगने पर पुलिस और आबकारी के कर्मचारी भी पहुंच गए। पुलिस और आबकारी वालो को देखते ही शराब की शीशी बोतल उठाने वाले सब तीतर बितर हो गए ।

जब तक पुलिस आबकारी की टीम पहुंचते तबतक बहोत देर हो चुकी थी। मौके पर जिस तरह से शराब की लूट मच गई थी बताया जा रहा है काफी मात्रा में नुकसान हुई है।

अब इस मामले में जो प्रमुख बात है वो ये की इस नुकसानी की भरपाई कैसे होगी और किससे भरपाई कराई जाएगी। फिलहाल खम्बे में शराब लदी ट्रक के तिरपाल की रस्सी रेलवे के बनाये गए बेरिकेट नुमा एगंल में फंस जाने से कार्टून गाड़ी से गिरा और होली के पहले शराब के शौकीनों की होली मनी इससे किसे कितना नुकसान हुआ अब तक इसकी जानकारी नही मिल पाई है।
फिलहाल बाद में आबकारी और पुलिस की मौजूदगी में गिरे हुए कार्टून और शराब को समेटा गया। इसके लिए अधिक जानकारी के लिए आबकारी अधिकारी श्री वासनिक से सम्पर्क कर नुकसानी और भरपाई को लेकर जानने की कोशिश की गई लेकिन सम्पर्क नही हो सका।


