06-March-2020


Munaadi Breaking - चक्का जाम करने के सिवाय नही कोई चारा, अधिकारियों को नहीं कोई सरोकार, कोयले के परिवहन और खस्ताहाल सड़को से वायु प्रदूषण जान पर बन आई है ....



रायगढ़/घरघोड़ा मुनादी।

बरौद, जामपाली, कारीछापर, बिजारी कोल रेल्वे साइडिंग से निकलने वाले कोयले की ट्रांसपोर्टिंग से सबसे प्रमुख पर्यावरण प्रदूषण से हलाकान क्षेत्रवासियों की कोई सुनने को तैयार नही है। एक तो खस्ताहाल सड़क और कोयले के परिवहन से भारी वाहनों कि रेलमपेल लोगों के जान आफत में डाल दिया है। वायु प्रदूषण ऐसी की लोगो को सांस लेने तक से तकलीफ होती है। इसे लेकर कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा आवाज उठाई जाती है और हाल ही में जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा जिले में खतरनाक हो चुके पर्यावरण प्रदूषण को लेकर सम्बंधित विभाग का घेराव भी किया था। कोयले के परिवहन और खस्ताहाल सड़को पर जब कोयला परिवहन करने वाली भारी वाहनों की रेलम पेल रहती है ऐसी स्थिति में यहां के लोगो पर इसका कितना दुष्प्रभाव पड़ रहा है कोई समझने को तैयार नही है। इससे परेशान होकर टेरम में चक्का जाम करने जा रहे है। कल टेरम में पूर्व छात्र नेताओं की मौजूदगी में ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम किया जाएगा इसके पूर्व छात्र नेता की टीम द्वारा ज्ञापन सौंप कर पुर्व सूचना दिया गया।

बरौद, बिजारी, जामपाली ,कारिछापर रेलवे साइडिंग से चल रहे कोयले की ट्रांसपोर्टिंग से सड़कों में हो रहे प्रदूषण एवं खराब सड़को से क्षेत्र की जनता परेशान है। पानी छिड़काव एवं अन्य मांगों के लिए अनुविभागीय अधिकारी एवं एस ई सी एल को पूर्व में दिया गया था लेकिन कोई भी आम जनता की मूलभूत समस्या से रूबरू होना ही नही चाहता है। और यही सबसे बड़ा दुर्भाग्य है।

इसे लेकर पूर्व छात्र नेता राजेश बेहरा और स्थानीय लोगो ने अब परेशान हो कर चक्का जाम आंदोलन को लेकर तैयार हो गए हैं और इसके लिए सम्बंधित विभाग को चक्का जाम करने की सूचना भी दे दी है।

अब पूर्व छात्र नेता राजेश बेहरा की अगुवाई में ग्रामीण घरघोड़ा से धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग में ग्राम टेरम में चक्का जाम करने वाले हैं।









Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News