06-March-2020


तब क्या, चिड़िया चुग गई खेत तो याद आई रखवाली का, अब वन विभाग कर रहा परेशान …साहब ये तो गलत है …कुछ कीजिये ….छात्र नेताओं ने उठाई आवाज



रायगढ़ मुनादी।

रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत सारंगढ के गोमर्डा अभ्यारण क्षेत्र में पूरी एक बस्ती कमलानगर बस जाने के बाद वन विभाग को याद आ रहा है यहां तो अवैध कब्जा हो गया है। तब अति सुरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कब्जा हो जाने के बाद वन विभाग के नीचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारियों में अब सिर्फ यही एक बात चल रही है कि इन्हें कैसे और किस तरह से परेशान किया जाए यही वजह है कि 30 साल पहले बसे इस कमला नगर को उजाड़ने की कोशिश वन विभाग के द्वारा किया जा रहा है ।

हर बार की तरह यहां भी यही सवाल उठता है कि जब लगभग 30 साल पहले यहां अवैध कब्जा हो रहा था तब वन विभाग कहां सो रहा था और जब इस क्षेत्र से वनों का खात्मा हो गया और पूरी एक बस्ती बस गई जहां लोगों की बुनियादी सुविधाएं सड़क बिजली पानी नाली का विकास हो गया । तब उन्हें याद आ रहा है कि अरे यार हमने तो जो फसल बोई थी वह उग ही नहीं पाया। अब क्या करें ऐसी स्थिति में अब दूसरी एक कमाई का जरिया तो बन सकता है। बस्ती तो बस गई अब आगे क्या किया जा सकता है। वह किया जाए जिससे पॉकेट कुछ गरम हो सके और शासन के नियम कानून का हवाला देकर इन्हें कैसे डराया धमकाया जाए का सिलसिला चल निकला है।

इसे लेकर एनएसयूआई छात्र नेता शुभम बाजपेई के द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि उन्हें शासन के नियमानुसार विधिवत पट्टा दिया जाए और इन्हें परेशान ना किया जाए और इसकी प्रतिलिपि उन्होंने शासन प्रशासन के उन तमाम मुखिया को भी दीया है जिसकी जरूरत है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News