लैलूंगा मुनादी।
किसानों से परिचर्चा सलखिया bdc क्षेत्र की bdc शान्ता भगत के घर मे किसानों का एक बैठक आयोजित किया गया था जिसमे 50 से अधिक ऐसे किसान आये थे जो विशेष रूप से साग सब्जी के उत्पादन का कार्य करते हैं। किसानों के साथ चर्चा में शान्ता भगत एवं झरन के युवा साथियों में किसानों को अधिक मात्रा में सब्जी की खेती करने पर जोर दिया ताकि किसानों के उत्पादन को थोक मात्रा में खरीद कर रायगढ़ मंडी तक पहुचाकर किसानों को उनके मेहनत का उचित कीमत मिल सके इस दौरान उद्यानकी विभाग से केरकेट्टा सर व कृषि विभाग से बड़ा मैडम ने किसानों की खेती तकनीकी की बारीकियों को बताकर । शासन की योजना की जानकारी देते हुवे यथा सम्भव सहयोग करने की बात कही साथ मे चौधरी कृषि केंद्र के संचालन दीपेश चौधरी ने भी किसानों को खेती को व्यापारिक रूप से बड़े पैमाने पर खेती करने की सलाह व जानकारी दी एवं कोडकेल bdc सिदार जी ने अपने अनुभव किसानों के साथ साझा किया।आपसी चर्चा से किसानों ने ये निष्कर्ष निकाला कि भविष्य में लैलूंगा में सब्जियों की अच्छी उत्पादन करते हुवे एक बड़ी सब्जी मंडी का स्वरूप देकर कार्य करने की योजना बनी।इस बैठक में मुख्यरूप से कन्हैया महंत,वीरेन्द्र सारथी, सहदेव भोय,फिरोज पैंकरा, कार्तिक पैंकरा व मधुसूदन यादव ने किसानों को संगठित करने में विशेष भूमिका अदा की

