जशपुर मुनादी।।
पदभार ग्रहण करने के पहले जशपुर जिले के एक ग्राम पंचायत में सरपँच और सचिव के बीच विवाद खड़ा हो गया है।मामला जिले के फरसाबहार जनपद पंचायत अन्तर्गग ग्राम पंचायत साजबहार का है ।विवाद एक पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने को लेकर शुरू हुआ है।
दरअसल यहाँ के ग्राम पंचायत भवन के पास एक वर्षों पुरानी बिल्डिंग थी जिसे यहां के सचिव ने आज बुलडोजर चलाकर तोड़वा दिया। यही बात यहाँ के नवनिर्वाचित सरपँच सोनम लकड़ा को नागवार गुजरा और उन्होंने इस मामले में सीधे आपत्ति जताया है।सरपँच का कहना है कि कल सचिव शिवमंगल साय उनसे बिल्डिंग तोड़ने की सलाह लेने उनके पास आये थे लेकिन उन्होंने बिल्डिंग तोड़ने से मना कर दिया था ।परन्तु उनके मना करने के बावजूद सचिव ने आज बिल्डिंग को धराशाही कर दिया।सरपँच का कहना है कि ग्राम पंचायत में अगर उनकी सहमति या सलाह का कोई औचित्य नही तो फिर उनके सरपँच होने का क्या औचित्य है।उन्होंने बताया कि वो इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगी ।

