रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी
राजपुर पुलिस ने शिकायत मिलने के महज चार घण्टे के अंदर अपहरण व अनाचार करने वाले आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है,दरसल मामला राजपुर थाना अंतर्गत गुरूवार को कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली एक निजी स्कूल की दो छात्राओं को बहला फुसलाकर अंबिकापुर ले जाकर बलात्कार करने और छेड़छाड के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। लड़कियां स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं लेकिन जब देर शाम को स्कूल से लौटकर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी,सूचना के बाद राजपुर थानाप्रभारी ने तत्परता दिखाते हुऐ अपनी दो टीम गठीत कर क्षेत्र में आरोपियों की तलाश जारी कर दी और कड़ी मशक्कत के बाद रात में ही पुलिस आरोपियों को पकड़ने में सफल रही।
थाना प्रभारी फरर्दीनंद कुजूर ने बताया कि राजपुर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राएं गुरूवार को सुबह आठ बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं,इसके बाद जब वे शाम को घर नहीं पहुंची तो एक छात्रा के परिजनों ने स्कूल में जाकर उसका पता लगाया तो बताया गया कि वह स्कूल नहीं आई है। इस पर परिजन उसकी सहेली के घर गए तो पता चला कि वह भी स्कूल से नहीं आई है और वह भी स्कूल नहीं गई थी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई,इसके बाद पुलिस महकमे ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी,वहीं दूसरी तरफ बाद में पता चला कि आरोपी पतरातू निवासी रूपेश दास स्कूटी से एक छात्रा को रास्ते में बैठाया और इसके बाद सरनापारा पावर हाउस के पास पहुंचा, जहां से दूसरी छात्रा को भी अपने साथ लेकर अंबिकापुर मिशन चौक पहुंचा। इसके बाद मिशन चौक में किराए का कमरा लेकर रह रहे एक नाबालिग के कमरे में ले गया। इसके बाद पूरे दिन अंबिकापुर में संजय पार्क और वाटर पार्क में घुमते रहे।
इस दौरान नाबालिग ने एक छात्रा के साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी रूपेश दास स्कूटी से शाम को दोनों छात्राओं को लेकर राजपुर के लिए निकला लेकिन रास्ते में बारिश होने के कारण उन्हें एक बस में बैठा दिया। इसके बाद दोनों लड़कियां राजपुर बस स्टैंड पहुंची जहां से बलात्कार पीड़िता अपने घर चली गई तो दूसरी लड़की को आरोपी रात में शंकरगढ़ की तरफ घुमाने ले गए। रात 12 बजे उसे लेकर वह अपने गांव पतरातू पहुंचा और उमेश पनिका व रूपेश दास उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे मौके पर नाबालिग़ भी मौजूद था। इसी दौरान बलात्कार पीड़िता के परिजन घर से उसे लेकर थाना पहुंचे और पीड़िता से जानकारी लेकर पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुट गई।

रात तीन बजे आरोपियों तक पहुंची पुलिस बलात्कार पीड़िता से बयान लेकर पुलिस ने रात में ही रूपेश दास, उमेश पनिका और नाबालिग़ तीनो आरोपियों के कब्जे से रात तीन बजे पतरातू से दूसरी छात्रा को छुडाया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग की उम्र 17 वर्ष है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 34 व 1,4 तथा आदिवासी अत्याचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही बालिग आरोपी रूपेश और उमेश पनिका के खिलाफ धारा 363,366, 342, 354, 34 पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में थानाप्रभारी फरदीनन्द कुजुर के साथ उप निरीक्षक अब्दुल मुनाब, कल्पना निकुंज, आरक्षक परमेश्वर दुबे तथा रिंकू सक्रिय रहे।

