जशपुर मुनादी।।
पीडीएस के नियमो का उलंघन करने वाले 14 पीडीएस संचालको के विरुद्ध कार्यवाही हुई है । इन सभी पीडीएस दुकानों के विरुद्ध 500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है ।
कुनकुरी एसडीएम रवि राही द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक शासन के निर्देशानुसार सभी पीडीएस दुकान संचालको को प्रत्येक महीने के 5 तारीख तक NEFT के जरिये खाद्यान की राशि जमा करने निर्देशित किये गए हैं लेकिन छग सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण)आदेश 2016 की कंडिका 11(10) का परिपालन 14 पीडीएस दुकान संचालको ने नही किया जिसके चलते रजौटी, बेहराखार ,पकरीकछार,खारीझरिया ,कुंजारा,लोधमा,जामचुआ,बनकोम्बो, घटमुण्डा,बोडोकछार,कुडुकेल ,केराडीह, के दुकान संचालको को नोटिस जारी कर उनके विरुद्ध अभी 500 रुपये के अर्थदंड लगाए गए है और अगर 9 मार्च तक खाद्यान्न राशि का भुगतान नही होता है तो उनके विरुद्ध निलंबन की भी कार्यवाही की जा सकती है।

