रायगढ़ मुनादी
शहर के चमदमारी स्थित हाइ स्कूल में छज्जा के मलबा को साफ करने के लिए बच्चों को लगा दिया गया। चांदमारी हाइ स्कूल के भवन का छज्जा कमजोर होकर झूल गया था जिससे हादसे और बच्चो से बचाने के छज्जा के नीचे सुरक्षा घेरा बनाया गया था यह कहना है स्कूल प्रबंधन का लेकिन खतरे को देखते हुए आज उसे स्कूल की रंग रोगन करने वालो से झूल रहे छज्जे को तुड़वाया गया। यह खबर आग की तरह फैल गई कि स्कूल की छत भर भरा कर गिर गई। जब मौके पर इसकी जानकरी ली गई तब पता चला कि ये मामला था लेकिन मौके पर स्कूली छात्र छात्राओ से मलबा साफ कराया जा रहा था।

मीडिया को देखकर फिर बच्चो को क्लास रूम में जाने कहा गया। स्कूल के छात्र छात्राओं से मलबा फ़ेंकने फोटो लेते देख प्रबन्धन द्वारा कहा गया ये कोई समाचार नही हमने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर ऐसा किया क्योंकि प्राथमिक स्कूल भी यही लगता छोटे छोटे बच्चे कही इसकी चपेट में आ न जाये इसलिए मजदूर से तुड़वाया गया। फिलहाल मौके पर देखा गया कि कुछ स्कूली बच्चे पढ़ाई की जगह मलबा साफ कर रहे थे।





