रायगढ़ मुनादी।
जिले के कोयलांचल क्षेत्र में स्थानीय लोग कोयला परिवहन से कोयले कि डस्ट और वायु प्रदूषण से परेशान हो कर निजात पाने के लिए अंततः आंदोलन का रुख करना ही पड़ा। टेरम में खराब सड़क, उड़ती धूल कोयले के डस्ट से पिछले काफी समय से परेशान हैं कई बार सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाकर थक चुके है पर्यावरण प्रदूषण खतरनाक हो चुका है लोगों को साँस लेने में दिक्कत होती है। खस्ताहाल सड़क पर जब कोयला परिवहन के लिए भारी वाहन दौड़ती है और इससे उड़ने वाली धूल डस्ट से राहगीरों और आस पास के लोगों पर इसका सीधा असर पड़ता है। टेरम में आज पूर्व छात्र नेता की अगुवाई में ग्रामीणों का चक्का जाम आंदोलन शुरू हो गया है।






