घरघोड़ा मुनादी।
घरघोड़ा नगर पंचायत में पूर्व सीएमओ की राह पर नवपदस्थ सीएमओ के चलने और शासन की योजनाओं की फाइल को लटका कर रखने के मामले में आज नगर पंचायत घरघोड़ा के नव पदस्थ सीएमओ के खिलाफ कार्यालय के गेट में सामने धरना प्रदर्शन और नारे बाजी की जा रही हैं। हितग्राही मुलक।योजनाओं की फाइल दबाकर बैठने से लोग नाराज हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

नगर पंचायत घरघोड़ा के नव पदस्थ सीएमओ प्रणय प्रवेश प्रधान की 2 माह की पदस्थापना के पश्चात भी प्रधानमंत्री आवास योजना , शासन द्वारा स्वीकृत विकास कार्यो में कोई रुचि ना लेने फाइलों को अटकाने व आम जनता हलकान हो गयी है इसको लेकर एल्डर मेन सोमदेव मिश्रा, नागेन्द्र ठाकुर,एनएसयूआई नेता लीला धर साहू,रजनीकांत तिवारी ,दया शंकर बेहरा के नेतृत्व में सैकड़ो के तदाद में निवासी नगर पंचायत कार्यलय में ताला बंदी करते हुए प्रदर्शन कर रहे है पुलिस बल मौजूद।



नारेबाजी शुरू होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई है। जनप्रतिनिधियों सहित हितग्राही भी प्रदर्शन में शामिल हैं।

