07-March-2020


Munaadi Breaking - डीएमएफ मद से 10 लाख की सीसी रोड चढ़ गई भ्र्ष्टाचार की भेंट..... जिला पंचायत सदस्य ने सीईओ जिला पंचायत को लिखा खत ....कहा ये ......पढें पूरी खबर



सारंगढ मुनादी।

सारंगढ ब्लाक के सबसे बडे ग्राम पंचायत कोसीर मे डी एम एफ मद से लगभग दस लाख रुपये की स्वीकृति कोसीर के वार्ड क्रं 18 मे सी सी रोड के लिए दी गई है ।जिसमे गुणवत्ता विहीन व नियमो को ताक मे रखकर सीसी रोड का निर्मीण किए जाने की शिकायत छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला महासचिव व कोसीर क्षेत्र क्रं 07 की नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य बैजंती नंदराम लहरे के द्वारा कलेक्टर रायगढ के साथ ही जिला पंचायत सीईओ को करते हुए उक्त कार्य के भुगतान को रोकने के साथ ही सरपंच के विरूध्द छ.ग. पंचायति राज्य अधिनियम के तहत कार्यवाही की माँग की गई है ।


इस संबंध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोसीर मे जो कि ब्लाक के सबसे बडा पंचायत है जहाँ सरपंच के द्वारा शुरुआत मे ही कराये जा रहे निर्माण कार्य मे अनियमितता बरतने का आरोप लग रहा है ।

इसी कडी मे उक्त निर्माण कार्य को लेकर इसके पूर्व मे विगत दिनो जिला पंचायत सदस्य बैजंति नंदराम लहरे के साथ ही पंचायत के पंचो के द्वारा सारंगढ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीईओ जिला पंचायत व सारंगढ जनपद सीईओ को दिया गया था जिसमे अब तक कोई कार्रवाही नही होने पर बैजंति नंदराम लहरे जिला पंचायत सदस्य के द्वारा कलेक्टर रायगढ से शिकायत की गई है अब देखना होगा कि क्या कार्यवाही होगी?








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News