जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा रायगढ़ का प्रतिनिधिमंडल नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल से उनके निवास स्थान धनागर में जाकर मिला।प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री बासुदेव शर्मा सचिव जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा, के के एस ठाकुर अध्यक्ष सीनियर सिटीजन संघ, एम पी अग्रवाल अध्यक्ष पेंशनधारी कल्याण , एम एल जोगी अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ, डॉ सुरेश शर्मा संयोजक सर्वोदय मंडल,नीलकंठ साहू अध्यक्ष सद्भावना सांस्कृतिक समिति, मदन पटेल बहुजन मोर्चा, कृष्णा सौंरा(सुपुत्र स्व श्रीमती सत्यभामा सौंरा) एवं गणेश मिश्रा आदि शामिल थे।
मोर्चा ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत व सम्मान किया तथा केलो नदी व जल को बचाने के आंदोलन में शहीद हुई देश की पहली महिला श्रीमती सत्यभामा सौंरा के समाधि स्मारक का संरक्षण,संवर्धन करने के साथ साथ रायगढ़ जिले को प्रदूषण मुक्त बनाने , केलो नदी के अस्तित्व की रक्षा करने एवं रायगढ़ के विकास के सन्दर्भ में सौहाद्रपूर्ण विस्तृत चर्चा हुई।

जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने प्रतिनिधि मंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए सारे विषयों को गंभीरता पूर्वक सुना, विचार विमर्श किया और उचित सकारात्मक कार्य करने का आश्वासन दिया।
मोर्चा ने सत्यभामा के शहीद स्मारक के सन्दर्भ में लिखित ज्ञापन देते हुए उल्लेखित किया कि- "रायगढ़ की जीवन दायिनी केलो नदी व जल को बचाने के आंदोलन में श्रीमती सत्यभामा सौराँ का निधन हो गया था। नदी व जल को बचाने के आंदोलन में शहीद हुई देश की पहली महिला है।जिसका शहीद स्मारक ग्राम बों दा टिकरा,गढ़ उमरिया में बहुत ही अस्त व्यस्त एवं आसपास झाड़ झंखार तथा असुरक्षित है ।

कोई बाउंड्रीवॉल व गार्डन इत्यादि नहीं है। उनकी शहादत दिवस पर समाजिक संगठनों एवं देश के विभिन्न राज्यों से समाजिक कार्यकर्ता उनके समाधि स्मारक में श्रद्धा अर्पित करने पहुंचते हैं।स्मारक और आसपास के स्थल को देखकर काफी शर्मिंदा एवं अपमानित महसूस होता है।
ग्राम पंचायत ने भी स्मारक के संरक्षण संवर्धन एवं सौंदर्य के लिए प्रस्ताव प्रस्ताव पारित कर जिला पंचायत को भेजा है।परन्तु यह अत्यन्त दुखद है कि किसी ने भी कोई ध्यान नहीं दिया।

अनुरोध करते हुए है कहा कि प्राथमिकता के आधार पर स्मारक के संरक्षण,संवर्धन एवं सौंदर्यीकरण कर रायगढ़ की गरिमा व गौरव की रक्षा करने की कृपा करें।स्मारक के चारों तरफ बाउंड्री वाल,लगभग 400 - 500 लोगो के बैठने की जगह हो, तथा सुंदर गार्डन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की कृपा करें।
जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने प्राथमिकता के आधार पर सकारात्मक कार्य करने का आश्वासन दिया।



