लैलूंगा मुनादी। कृष्णा जायसवाल
विधायक चक्रधर सिंह सिदार के गोद ग्राम सरडेगा में विकास कार्यों की कार्य योजना तैयार करने हेतु जनपद पंचायत लैलूंगा के अधिकारियों के दल ने ग्राम सरडेगा का भ्रमण किया और लोगों से मुलाकात किया इस दौरान आम जनता एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए सरडेगा ग्राम पंचायत की समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जाना।

निरीक्षण दल में शामिल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा ने बताया कि ग्राम पंचायत सरडेगा लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार जी का गोद ग्राम है इसे एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जाना है। ऐसे में आज अधिकारियों का दल ग्राम पंचायत की आवश्यकताओं और समस्याओं का निरीक्षण करने आया है। ताकि इस पंचायत के विकास के लिए कार्य योजना तैयार किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान निरीक्षण दल ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचों से मुलाकात कर ग्राम की विभिन्न आवश्यकताओं के बारे में जानना। साथ ही आम जनता से भी उनकी राय लिये। निरीक्षण दल मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा, जनपद पंचायत लैलूंगा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भजन साय, मनरेगा प्रोग्राम ऑफिसर दीपक एक्का सब इंजीनियर उरांव के साथ सरडेगा के सरपंच पंच के साथ भारी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।


