जशपुर मुनादी।।
राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जुदेव के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें बधाई देते हुए दीर्घायु होने की कामना की है ।प्रधानमंत्री द्वारा भेजे गए शुभकामना पत्र में प्रधानमंत्री ने जीवन मे जन्मदिन के महत्व को समझाते हुए राजारणविजय से राष्ट्रहित के कार्यों में सतत सहयोग बनाये रखने की अपेक्षा की है ।
राष्ट्रपति ने भी शुभकामना संदेश में राजा रणविजय के दीर्घायु होने के साथ साथ राष्ट्रहित के कार्यों से जुड़े रहने की अपेक्षा की है । आपको बता दें कि सांसद रणविजय सिंह जूदेव जशपुर रियासत के राजा है और 7 मार्च को उनका जन्मदिन है



