धरमजयगढ़ मुनादी। असलम
.विकासखंड के कापू थाना अंतर्गत ग्राम सुपकालो में एक 26 साल के युवक तरकश राठिया का डूमरनारा में फांसी लगाने से हुई मौत। प्रथम दृष्टया ही मामला संदेहास्पद परिजनों ने जताई हत्या की आशंका….ग्रामीणों ने कापू थाने में दी सूचना….पी एम के बाद हो सकता है बड़ा खुलासा।

युवक की लाश सुबह जब लोगो ने देखा तो पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई लोगो मे इस बात की चर्चा रही कि आखिर किस वजह से मौत को गले लगाया। फिलहाल परिजन और ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस बिवेचना के बाद ही मामला स्पस्ट हो पायेगा।

