रायगढ़ मुनादी।
मेकाहारा में एक ग्रामीण महिला के पेट से 29 किलो के ट्यूमर ऑपरेशन कर निकाला है। महिला लैलूंगा के किलकिला की रहने वाली है। महिला इसके पहले कई निजी अस्पतालों के चक्कर काट चुकी थी और निजी अस्पतालों के डॉक्टरो द्वारा कैंसर होना बताया गया और ऑपरेशन में काफी खर्चा बताया ऐसे में महिला पिछले 7 सालों से यह दर्द झेल रही थी। जिले मेकाहारा के डॉक्टरों ने सफल सर्जरी कर महिला की जान बचाई है वह भी बेहद कम खर्च में।
जिले के लैलूंगा क्षेत्र के किलकिला की 54 वर्षीय महिला पिछले काफी समय से पेट के दर्द और समस्या से पीड़ित थी। डॉक्टरो ने बताया कि महिला पिछले 7 सालों से पेट मे ट्यूमर की वजह से परेशान थी। महिला शुशीला तिर्की पिछले काफी समय से कई निजी अस्पतालों के चक्कर काट चुकी थी। कुछ निजी अस्पताल द्वारा महिला को कैंसर होना बताया गया। एक सप्ताह पहले महिला मेकाहारा पहुंची और चेक कराया तब डॉक्टरो ने ऑपरेशन कर सब ठीक कर देने की सलाह दी गई। महिला का शनिवार को 6 डॉक्टरो ने सफल ऑपरेशन किया और महिला के पेट से 29 किलो का ट्यूमर निकाला। ऑपरेशन के बाद अब महिला बेहतर महसूस कर रही है और मेकाहारा में डॉक्टरो की निगरानी में चिकित्सीय लाभ ले रही है।
महिला शुशीला तिर्की के गर्भाशय में पिछले 7 सालों से ट्यूमर की समस्या से पीड़ित थी और यह लगातार बढ़ता ही जा रहा था। जब महिला मेकाहारा पहुंची तब चेक करने पर पता चला कि गर्भाशय में ट्यूमर है जो काफी बड़ा हो गया है और खतरनाक स्तर पर पहोंच गया है।

दरअसल महिला सरकारी अस्पताल में भरोषा न कर निजी प्राइवेट अस्पतालो के चक्कर काट रही थी जहां डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन में भारी खर्चा बताने की वजह से ऑपरेशन नही करा पा रही थी। निजी अस्पताल में ऑपरेशन में ज्यादा खर्चा होना बताने से महिला के परिजन निराश हो जाते थे।
लेकिन जब एक सप्ताह पूर्व मेकाहारा पहुंच कर यहां के डॉक्टरों से उपचार परामर्श लिया तब डॉक्टरो ने महिला को समझाया कि यहां उसका बीलकुल कम खर्च में सफल ऑपरेशन हो जाएगा वह बीलकुल स्वस्थ्य हो जायेगी। इस महिला की खुशी का ठिकाना न रहा। शनिवार को महिला का सफल ऑपरेशन किया गया और 29.4 किलो का ट्यूमर निकाला।

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरो में गायनेकोलॉजिस्ट और सर्जन के डॉ त्रिभुवन साहू, डॉ बिसमय षड़ंगी, डॉ सत्या पाणिग्रही, डॉ बुलु नायक, डॉ पीएल पटेल एनैस्थिसिया रहे। जिन्होंने करीब 2 घन्टे से अधिक समय में सफल ऑपरेशन कर महिला के पेट से भारी भरकम ट्यूमर निकाला अब महिला बीलकुल ठीक है और जल्द ही बीलकुल स्वस्थ्य होकर घर भी चली जायेगी।




