जशपुर मुनादी।।
टीएसएस द्वारा राइसमिलो में भेजे जाने वाले धान का वीडियो सुबह से ही सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।ये तस्वीर जशपुर जिले के कांसाबेल भगवती राईस मिल की है। राईस मिल के संचालक त्रिलोक बंसल ने बताया कि लैलूंगा टीएसएस से बीती रात करीब 300 बोरी धान ऐसे आ गए हैं जो पूरी तरह भींग गए है और अंकुरित हो गए है ।इसी तरह लगभग 200 बोरी धान पत्थलगांव के मित्रल ट्रेडर्स में आये हैं।उन्होंने बताया कि ये अरबा कोटे का धान है और इस धान से अरबा चावल बन पाना बहुत मुश्किल है ऐसे में इतने बड़े नुकसान का खामियाजा राईस मिलरों को भुगतना पड़ेगा ।
बताया जा रहा है कि जिले के तकरीबन सभी राइसमिलो मे ऐसे ही धान आ रहे है जिसके चलते राइसमिलरों की परेशानी बढ़ गयी है।इतने भारी मात्रा में धान भींगने का कारण पता करने पर ज्ञात हुई है कि तकरीबन 20 दिनों तक डीओ जारी होने पर रोक लगाने के कारण धान खरीदी केन्दों में धान का स्टॉक ज्यादा हो गया ।समय से डीओ जारी होने पर लाखों के नुकसान की नौबत नही आती।

