कोरिया से राजन पाण्डेय की मुनादी।।
सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो के मुख्य आतिथ्य में गुरुकुल विद्या मंदिर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इस अवसर पर गुरुकुल विघा मंदिर हाई स्कूल में बच्चो का सांस्कृतिक कार्यक्रम व महिलाओं का शाल श्रीफल के साथ सम्मान किया गया इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह व नपा उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी सहित सम्मानीय महिलाएं व स्कूल परिवार उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक व राज्य मंत्री गुलाब कमरो ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी अलग पहचान बना रही हैं, अपना मुकाम खुद तय कर रही हैं। आज पूरी दुनिया की ज़्यादातर महिलाएं पुरुषों पर निर्भर नहीं है और इसीलिए महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ही महिला दिवस मनाया जाता है, ताकि हर क्षेत्र में महिलाएं इसी तरह आगे बढ़ती रहें। घर, समाज, परिवार और यहां तक कि दुनिया बिना महिलाओं के संभव नहीं है। इनके बिना कोई भी कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने महिलाओं के हालातों पर बोलते हुए कहा कि पहले से हालात काफी बदले हैं विधायक गुलाब कमरो ने भारतीय संस्कृति में बालिकाओं की श्रेष्ठता का उगेख किया और छात्राओं से प्रदेश और देश की प्रगति में योगदान देने का आव्हान किया पूरे कार्यक्रम के दौरान जिला मीडिया प्रतिनिधि रंजीत सिंह, भरतपुर सोनहत विधानसभा मीडिया प्रतिनिधि राजन पाण्डेय, कार्यालय प्रभारी रविन्द्र सोनी लव प्रताप सिंह, उदय राज सिंह दीपक कुमार और अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे

