धरमजयगढ़ मुनादी असलम खान -
तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष धरमजयगढ़ न्यायधीश श्रीमती निधि शर्मा द्वारा स्टेट प्लान ऑफ़ एक्शन अंतर्गत आज 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय शिक्षक प्रशिक्षण संसथान डाइट धरमजयगढ़ एवं शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर में महिलाओं को उनसे सम्बंधित क़ानूनी अधिकारों अधिनियम एवं महिलाओं के लिए विशेष पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना 2018 के प्रावधानों से अवगत कराया गया ,साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.इसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया.

इस अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष न्यायधीश श्रीमती निधि शर्मा ने अपने सन्देश उदबोधन में यत्र "नार्येस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता"अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है वाहन देवताओं का वास होता है, का पाठन करते हुए महिलाओं को पूर्ण आत्म सम्मान व गरिमा के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया एवं नारी का सम्मान करने हेतु समस्त जनो से आहवान किया.


