रायगढ़ मुनादी।
बीते दिवस कोलकाता में ग्लोबल वार्मिंग पर काम करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा खान खनिज और पर्यावरण को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वभर से ग्लोबल वार्मिंग और खान खनिज पर्यावरण पर काम करने सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा।
कोलकाता में आयोजित कार्यशाला पर देश भर में हो रहे खान खनिज और पर्यावरण, वायु और पानी की चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी दी गई और ख्यातिनाम सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने क्षेत्र में कर रहे कार्यो और प्रभाव को लेकर बाते भी साझा क़िया। रायगढ़ जिले सामाजिक कार्यकर्ता राजेश त्रिपाठी सविता रथ और भानु पटेल ने शिरकत किया। देश के विभिन्न सामाजिक संस्थान जिसमे एमएमपी, समता, असंगठित कामगार मजदूर संगठन की ओर से भी प्रतिनिधि इस कार्यशाला में शामिल रहे। भारत मे इन तमाम बिन्दुओ पर विस्तार से अध्ययन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक कमेटी गठित की गई जिसमें रायगढ़ से सविता रथ के नेशनल कमेटी में शामिल किया गया है।

और आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला पुलिस द्वारा सम्मानित भी किया गया है। सविता रथ एक ऐसा नाम है जिसने खासतौर पर खान खनन क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति या आदिवासी क्षेत्रों में खाद्यान्न की बात हो, स्वास्थ्य सुरक्षा, रोजगार, क्षेत्र व जल जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर इनका नाम शहर ही नही बल्कि देश भर मे इस क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम करने वाले चेहरे में शुमार है इनका नाम उन सोसल वर्करो में गिनती आती है जो विदेशों में भी व्याख्यान देने आमंत्रित किया जा चुका है।


