08-March-2020


Munaadi Breaking - डीजीपी ने थाना प्रभारी को किया सस्पेंड, थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर त्वरित कार्रवाई ना करने पर किया गया निलंबन



रायपुर मुनादी।।

पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने आज मंदिर हसौद थाना प्रभारी नरेश कांगे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश जारी किया है।उन्हें निलंबन अवधि में रक्षित केंद्र बस्तर सम्बद्ध किया गया है। जारी निर्देश के अनुसार दिनांक 7 मार्च रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना के ग्राम दरबा में दबिश देकर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा गया था, उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी द्वारा त्वरित वांछित कार्रवाई ना कर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरती गई। जिसके फलस्वरूप नरेश कांगे को निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News