08-March-2020


अधोसंरचना मद सहित इन तमाम कार्य के लिए करोड़ो की स्वीकृति ...., पार्षदों ने दी चेतावनी गुपचुप टेंडर कर भ्रष्टाचार की एक नई इबारत .....अन्यथा आन्दोलन पढें पूरी खबर



*नगर पंचायत लैलूंगा में अधोसंरचना मद के तहत 97.55 की कार्यों की हुई स्वीकृति,

पार्षदों ने दी चेतावनी गुप चुप टेंडर हुआ तो करेंगे आंदोलन*

भ्रष्टाचार की इबारत लिखने की फिर से हो रही गुपचुप तैयारी

लैलूंगा मुनादी।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत लैलूंगा के पत्र क्रमांक 848/ न पं/2019-20 10 1 2020 द्वारा प्रस्ताव के अनुक्रम में नगर पंचायत लैलूंगा को अधोसंरचना मद से 97.55 लाख स्वीकृत किया गया है नगर पंचायत लैलूंगा में वार्ड क्रमांक 15 मुख्य नहर से भदरा पारा रोड तक सीसी रोड निर्माण के लिए49.65 लाख तथा द्वितीय कार्य नहरपारा से जमाई जोर तक सीसी रोड निर्माण 47. 90 लाख सीसी रोड निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। उपरोक्त निर्माण कार्य वार्ड वासियों की विशेष मांग के बाद स्वीकृत की गई। नगर पंचायत लैलूंगा में उक्त दोनों कार्यों के लिए जल्द ही निविदा आमंत्रित की जाएगी। इस संबंध में नगर पंचायत लैलूंगा के पार्षदों ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य को अन्य निर्माण कार्यों की तरह अगर गुपचुप तरीके से टेंडर किया गया तो नगर पंचायत के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा इसकी शिकायत नगरी प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया से की जाएगी।

*विवाह भवन के लिए एक माह पूर्व में 75 लाख के कार्य का नगर में गुपचुप टेंडर लग चुका है *नही पता किसी भी पुराने एवं नए,पार्षदों को ।
नही छपता स्थानीय अखबार में अगर छपता है तो सिर्फ छोटे मोटे टेंडर का विज्ञापन बड़े कार्यों का विज्ञापन या तो ओडिसा एडिसन में या बस्तर के अखबार,या फिर किसी अंग्रेजी अखबार में छपवाया जाता है ताकि लैलूँगा मेंओडिसा से या बस्तर से कोई टेंडर डालने ही न आ सके । वैसे तो टेंडर को वेबसाइड पर आन लाइन भी डाला जाना है डाला भी जाता होगा पर क्या गजब का सेटिंग है जो समय सीमा के बाद ही वेबसाइड पर खुलेगा जो कि तमाम चीजें एक जांच का विषय विषय है।

75 लाख के गुपचुप तरीके से हुए टेंडर प्रकाशन की प्रति किस एडिशन में प्रकाशन कराया गया था को जांच कर निरस्त कर पुनः टेंडर प्रक्रिया करनी चाहिए ।
नगर पंचायत लैलूंगा में विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के से उद्देश्य गुपचुप तरीके से टेंडर किया जाता रहा है, हाल ही में वैवाहिक भवन को लेकर फर्जी टेंडर लगाकर नगर पंचायत द्वारा सीएमओ के चहेते ठेकेदार को वैवाहिक भवन का ठेका दे दिया गया है इससे पहले भी ,प्लेसमेंट, एवं साशन के महत्वाकांक्षी योजना ,गोठांन, एवं करोड़ो रूपये के सीसी रोड़ का टेंडर भी इसी तर्ज पर लगा कर साशन को लाखों रुपये का चुना लगाया गया है आप को बतादें की करोड़ो रूपये से बने सीसी रोड महज तीन महीने में ही उखड़ते नजर आने लगा है ज्ञात हो कि सीसी रोड निर्माण के समय हो रहे लीपापोती को देख एक पार्षद द्वारा लैलूंगा एस डी एम श्री उर्वसा से शिकायत किया था और लैलूंगा एस डी एम द्वारा काम भी बंद करा दिया गया था पर हुआ क्या की एक सप्ताह में ही एस डी एम का तबादला रायगढ़ हो गया था ।लैलूंगा नगर पंचायत मेंकरोड़ों के लीपा पोती हुई है जो जांच का विषय है । जिसके बाद से ही पार्षदों में काफी आक्रोश है,। उक्त सभी मुद्दों को लेकर पार्षदों की टीम जल्द ही नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया से मुलाकात कर नगर पंचायत का पुलिंदा पेश करने की तैयारी कर रहे है।

क्या कहते हैं मुख्यंगरपालिक अधिकारी

हम तो अखबार में छापने के लिए दे देते हैं किस किस जगह छपता है नही पता








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News