नए थाना प्रभारी ने ली शांति समिति की बैठक जन - प्रतिनिधियों से मांगी सुझाव कहा बस रंग में भंग नही होना चाहिए
लक्ष्मी नारायण लहरे कोसीर मुनादी ।
होली पर्व को लेकर कोसीर थाना परिसर में आज दोपहर 3:00 बजे शांति समिति की बैठक संपन्न हुई बैठक में कोसीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव के गणमान्य लोगों को एवं नवनिर्वाचित सरपंचों को बैठक में बुलाया गया था बैठक में कोसीर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत सदस्य भी शामिल हुए। वहीं कोसीर के स्थानीय पत्रकार भी बैठक में उपस्थित रहे। होली पर्व को लेकर शांतिपूर्वक मनाने के लिए कोसीर थाना प्रभारी विजय पैकरा ने सुझाव मांगी और अपनी थाना कि मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए कहा कि कहीं पर कुछ अनहोनी होती है तो हमें अवगत कराएं और हमारी सहयोग करें गांव में शांतिपूर्ण होली को मनाने लोगों को जागरूक करें शांति समिति की बैठक में अंचल के जनप्रतिनिधि में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बैजंती लहरें ,कोसीर सरपंच लाभो राम लहरे , गाताडिह सोसायटी अध्यक्ष शिव टण्डन ,जनपद सदस्य नरेश चौहान ,लेन्ध्रा सरपंच प्रतिनिधि सन्तोष टण्डन ,कुम्हारी सरपंच प्रतिनिधि साधराम साहू ,बरदुला सरपंच शरद चन्द्रा ,कपिसदा सरपंच पुनिराम जाटवर ,एवं आसपास के सरपंच एवं गणमान्य लोग तथा कोसीर थाना प्रभारी विजय पैकरा ,उपनिरीक्षक जयमंगल पटेल एवं थाना के स्टाफ गण और कोसीर के स्थानीय पत्रकार बंधु उपस्थित रहे ।

