रायपुर मुनादी।।
अंधे कत्ल की यह वारदात लगभग सप्ताह पहले ग्राम भरनी (धमधा) में घटित हुई थी। 2 मार्च की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्रामवासी वासुद्व साहू व उसकी पत्नी चैतीबाई साहू पर किसी ने जानलेवा हमला कर दिया है। गंभीर रुप घायल दंपत्ति को धमधा के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां चैतीबाई को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की पड़ताल प्रारंभ की थी।
पुलिस को जानकारी मिली कि घायल वासुदेव साहू ब्याज पर लेनदेन का धंधा करता है और गांव का आदतन जुआरी, शराबी युवक ताराचंद उर्फ डाला पुरानिक (30) वारदात के बाद से गांव से गायब है।
पुलिस को ताराचंद के संबंध में उसके अहमदाबाद में अपने भाई के पास होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने आरोपी को अहमदाबाद से ताराचंद को अपनी गरिफ्त में ले लिया।
पूछताछ में तारांचद ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने बताया कि घटना से एक दिन पहले वह वासुदेव के पास उधारी में रकम मांगने गया था, लोकिन उसने देने से इंकार कर दिया था। जिससे वह नाराज था। इसी नाराजगी को लेकर उसने साहू दंपत्ति पर चाकू से हमला कर दिया था।
वारदात के बाद आरोपी अहमदाबाद फरार हो गया था। जहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दफा 450, 307, 302 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

