08-March-2020


SP ने महिलाओं को कहा सिर्फ आज नहीं हर दिन भरा हो आपके अंदर आत्मविश्वास, पुरुषों को कहा …… …… पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

रविवार 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती वंदना सिंह के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं, पुलिसकर्मियों एवं स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के प्रति अपने विचार व्यक्त किए ।

शहर के नटवर बहू-उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मां सरस्वती के प्रतिमा के समीप दीप प्रज्वलित कर छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की पत्नी श्रीमती वंदना सिंह द्वारा उपस्थित महिलाओं, बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बोली कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां महिलाएं अपनी काबिलियत ना दिखा रही हो, आज की महिलाएं जमीन में ही नहीं आसमान में भी उड़ रही है।

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह द्वारा महिलाओं के प्रति अपने विचार व्यक्त कर बोले की हमारे समाज में हमारे पालन पोषण के दौरान ही पुरुषवादी सोच भर दी जाती है । आज समाज में पुरुषवादी सोच बदलने की आवश्यकता है, वर्तमान समय में बहुत कुछ बदल गया है लेकिन इसमें और सुधार की आवश्यकता है । आज भी इतने कठोर कानूनों के बावजूद रूढीवादी धारणाओं के कारण बच्चियों को जन्म लेने नहीं दिया जाता है बहुत कुछ बदला है पर और बदलना है । उन्होनें कहा कि कुछ के मन में यह आता है कि महिलाएं शारीरिक रूप से कमजोर है किंतु जैसाकि आज महिलाएं हर क्षेत्र में दमखम दिखा रही है उससे यह बात गलत साबित हो रहा है कहीं से भी महिलाएं शारीरिक रूप से पुरुषों से कम नहीं है वरन मानसिक रूप से महिलाएं पुरुषों से अधिक सशक्त होती है । उन्होंने प्रथम महिला आई.पी.एस. अधिकारी श्रीमतीकिरण बेदी का उदाहरण दिए और बोले कि महिला और पुरुष समाज के गाड़ी के दो पहिए के समान हैं, दोनों पहिए ठीक होंगे तब समाज रूपी गाड़ी गति पकड़ेगी ।

मंचस्य अतिथि श्रीमती दीप्ति अग्रवाल जिला शिक्षाकारी द्वारा अपनी शुभकामनाएं देते हुए बताई की महिलाओं को आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है यह आत्मविश्वास केवल 8 मार्च को ही नहीं बल्कि साल के 365 दिन लोगों को नजर आए । कार्यक्रम में समाज एवं महिलाओं के प्रति बेहतर कार्य करने वाली एवं जिन्हें महिलाओं की प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है ऐसी शहर की करीब 25 से अधिक महिलाओं को पुलिस अधीक्षक एवं श्रीमती वंदना सिंह, दिप्ती अग्रवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती गरिमा दिवेदी उप पुलिस अधीक्षक (IUCAW) , निरीक्षक सरोज टोप्पो (IUCAW) रायगढ़, यशवंत थवाईत SPC प्रभारी प्राचार्य श्री चन्द्रा द्वारा मुख्य अतिथियों को मोमेंटो भेंट किया गया है । कार्यक्रम के सूत्रधार एडिशनल एसपी आईयूसीएडब्ल्यू रायगढ़ डॉ राजेंद्र प्रसाद भैया द्वारा मंच संचालन किया जा रहा था । राजेंद्र प्रसाद भैया द्वारा उपस्थित महिलाओं को शोषण का विरोध करना सीखें कहा गया तथा उनके द्वारा कार्यक्रम में कुछ रोचक प्रश्न पूछे गए जिनके जवाब दिए जाने पर उन महिलाओं को आकर्षक गिफ्ट मुख्य अतिथियों द्वारा दिया गया है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News