जशपुर मुनादी//जशपुर जिले के ग्राम पंचायत सन्ना में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ग्राम सभा ने जोरदार हंगामा हो गया ।बताया जा रहा है कि हंगामा तब हुआ जब एक स्थानीय कांग्रेसी नेता द्वारा समूह में काम करने वाली महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को नेताजी ने ग्राम सभा मे ही भला बुरा कहना शुरू कर दिया।हद्द तब हो गयी जब समूह की महिलाओं को सरकार का वेतन लेकर काम न करने के आरोप लगाए जाने लगे । बता दें की सक्रिय महिला समूह के द्वारा eol का सर्वे हर गाँव गाँव में किया जा रहा है जिसका सर्वे का जिम्मा बिहान स्व सहायता समूह के अंतर्गत जुड़े महिला समूहों को दिया गया है । ग्रामीणों का सर्वे करने में महिलाओं को ग्रामीणों का सहयोग ना मिलने से काफी दिक्कत भी हो रही है वहीं कुछ घर के बन्द होने पर महिला उस घर का सर्वे नही कर पा रही है
।इन्ही परेशानियों को जब महिला समूह के अध्यक्ष के द्वारा ग्राम सभा में बताते हुए सहयोग मांगा तो वहीं भरी सभा में ब्लाक कांग्रेस के उपाध्यक्ष उमेश केशरी के द्वारा समूह के महिलाओं को अपमानित करते हुए महिलाओं को कहा गया की आपको सरकार के द्वारा वेतन दिया जाता है
आप लोग काम कीजिये और यहाँ तक कहा गया की महिलाएं ऐसा काम नही कर सकती है उन्हें चटाई में बैठना चाहिए और महिलाओं के द्वारा ऐसा काम नही किया जा पायेगा तो आप लोग इस्तीफा दीजिये। स्व सहायत समूह के सक्रिय महिलाओं का कहना है की हमें भरी सभा में महिला दिवस के अवसर पर अपमानित किया गया है जबकि हमें सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का कोई वेतन नही मिलता है और हम मजबूर हैं हम सिर्प आदेश का पालन करते हुए समाज का सेवा कर रहे हैं।

