09-March-2020


प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के पिता का निधन,पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार,4 बजे



रायपुर मुनादी/जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पिता के निधन की खबर आ रही हैं।बताया जा रहा है कि उनके पिता दखलू राम की कुछ दिनों से तबियत ज्यादा खराब थी। इस वजह से इन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।आज सुबह तकरेबन 5:30 बजे उनका निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दाह संस्कार मंत्री श्री भगत के पैतृक गांव पार्वतीपुर में किया जाएगा ।

आपको बता दें कि मंत्री अमरजीत भगत के पिता रायपुर के बी केयर अस्पताल में भर्ती थे।उन्हें रायपुर से पैतृक गांव पार्वती पुर लाया जा रहा है ।मंत्री अमरजीत भगत भी साथ मे हैं ।जानकारी के मुताबिक आज 4 बजे अंतिम संस्कार होगा ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News