बिलासपुर मुुनादी//मुख्यमंत्री के बिलासपुर प्रवास पर आज छग सहायक शिक्षक फेडरेशन का प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल स्थानीय छग भवन में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार राजू यादव जी के अगुवाई में रंजीत बनर्जी शिव सारथी,अश्वनी कुर्रे,विनोद गोयल,राजेश सिंह, दशमत जायसवाल, वीरेंद्र यादव,ढोलाराम पटेल,सन्तोष गढ़ेवाल, अशोक कुर्रे,अमलेश पाली,राजकुमार कोरी सन्तोष बंजारे,मनोज कुर्रे,संजय कौशिक सहित बड़ी संख्या में मुलाकात किये तथा मुख्यमंत्री को 2 वर्ष की संविलियन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें मध्यप्रदेश की तर्ज पर हमारे छग में भी उसी के समान संविलियन नियम बनाकर प्रथम नियुक्ति की सेवा अवधि को शिक्षा विभाग में गणना करने 6 वर्ष का वेटेज देने व उच्चतर वेतनमान सहित समस्त आर्थिक लाभ,तथा आगामी अनुपूरक बजट में सहायक शिक्षको को समयमान वेतनमान 5150 के आधार पर पेय रिवज्ड करते हुए 9300-4200 का वेतनमान देने सम्बन्धी विस्तृत ड्राफ्टिंग सौपे तथा माँग किये की जिस प्रकार आपने शिक्षाकर्मियो की परिपाटी को खत्म कर सभी को शिक्षको का मान सम्मान दिए है उसी प्रकार सभी शिक्षको को आर्थिक आधार पर मजबूत करने का निवेदन किये जिस पर उन्होंने सभी संविलियन प्राप्त शिक्षक संवर्गो का क्रमशः समस्त समस्याओं का निराकरण कर सभी प्रकार के समस्याओं को खत्म करने का आश्वासन दिया।
फेडरेशन के तीनों प्रांतीय पदाधिकारी रंजीत बनर्जी,शिव सारथी और अश्वनी कुर्रे ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि छग सहायक शिक्षक अपने लाखो सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति और क्रमोन्नति की मांग के लिए पूर्णतह गम्भीर है और हर मोर्चे पर माँग पूरा करने के लिए संघर्षरत है उन्होंने बिलासपुर जिला सहित पूरे प्रदेश के सहायक शिक्षको को 16 मार्च को रायपुर आने का आह्वान किया है ।

