09-March-2020


स्व दिलीप सिंह जूदेव पर फिर शुरु हुआ जंग, फिर से मुखर हुए जूदेव समर्थक !सोशल मीडिया में जारी एक पोस्ट के बाद ऐसे हुआ….पढ़िये पूरी खबर



रायपुर मुनादी।।

भाजपा के दिवगंत नेता स्व दिलीप सिंह जुदेव की जन्म जयंती पर सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक पोस्ट ने खलबली मचा दी है ।इस पोस्ट में दिवगंत भाजपा नेता स्व जूदेव के रहते और उनके जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गई कई उपेक्षाओं का निचोड़ है ।इस पोस्ट के सोशल मीडिया में आने के बाद जूदेव समर्थक फिर से मुखर होकर बोलने लगे हैं।

पढ़िये रिपोर्ट:-----

भारतीय जनता युवा मोर्चा के सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक वैभव बैस ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव के जयंती पर एक पोस्ट लिखा जिसमें उनकी लोकप्रियता से लेकर उनके व्यक्तित्व तृक के बारे में कहा गया है। इस पोस्ट की प्रशंसा हालांकि सभी कर रहे हैं लेकिन कई लोगों ने कमेंट में यह लिखा है कि पार्टी ने जनाधार वाले इस नेता और उनके परिवार को किनारे लगाकर अच्छा नहीं किया।

एक यूजर ने लिखा है कि जूदेव जैसे व्यक्तित्व को पार्टी ने नजर अंदाज किया इसलिए पार्टी को 65 प्लस की जगह 14 सीटें मिली।

एक यूजर अनुपम बाजपेयी ने लिखा है कि राजा नहीं फ़क़ीर है, छत्तीसगढ़ का वीर है जैसे नारों की स्वरलहरियां उनकी सभा में गूंजती थी, हमे सोचना होगा कि क्या ये नेता जिस सम्मान के अधिकारी थे, हम उनके साथ न्याय कर पाए ?

राकेश साहू नामक एक यूजर ने लिखा है कि जब तक पार्टी इन झोला छाप नेताओं के हाथ में रहेगी पार्टी का यही हाल होगा। जय जूदेव ।।

इस पोस्ट के बाद फिर से भाजपा के नेतृत्व पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया है। हालांकि जब से भाजपा के हाथ से छत्तीसगढ़ की सत्ता गई है प्रदेश नेतृत्व पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News