09-March-2020


जशपुर में …होली की तैयारी ऐसे कर रही है जशपुर पूलिस ……हुडदंगियों से निपटने अभी से ही ….



जशपुर मुनादी।।

होली त्योहार को देखते हुए जशपुर जिले की कुनकुरी पूलिस सख्त हो गयी है।2 दिन पहले हुडदंगियों पर पैनी नजर रखने का एलान करने वाली कुनकुरी पूलिस ने आज सुबह से ही दारू के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दिया।कुनकुरी नगर में कई ठिकानों पर बनाये जा रहे देशी महुआ शराब के ठिकानों पर पहुंचकर कार्यवाही की गई ।

थाना प्रभारी विशाल कुजुर ने बताया कि होली शांति अमन और प्रेम भाव का सबसे बड़ा त्योहार है इस मौके पर सौहार्द बिगड़ने वाले उपद्रवियों और हुडदंगियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News