09-March-2020


10 उभरती सशक्त महिलाओं में छत्तीसगढ़ के इस IAS का भी नाम, कविशाला फाउंडेशन की सूची में स्वाति मालीवाल, आतिशी, एकता कपूर भी, पढ़िए पूरी खबर



रायपुर मुनादी।।

एक संस्था ने देश के दस रोल मॉडल महिलाओं की रैंकिंग की है जिसमें छत्तीसगढ़ की तेज तर्रार युवा आईएएस एवम जशपुर की पूर्व कलेक्टर प्रियंका शुक्ल का भी नाम शामिल है। इस सूची में दिल्ली की आप विधायक आतिशी मर्लिना के अलावा मीडिया और फ़िल्म के भी कुछ महिला हस्तियों के नाम है।

कविशाला फाउंडेशन ने आईएएस प्रियंका शुक्ल को चौथे नंबर पर रखा है। उनसे पहले yourstory के चीफ एडिटर श्रद्धा शर्मा का नाम है। वे पूर्व में CNBC 18 के वौइस् प्रेजिडेंट और टाइम्स ऑफ इंडिया के ब्रांड एडवाइजर राह चुकी हैं। इसके बाद दिल्ली के आप विधायक आतिशी मर्लिना और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का नाम है।

TV सिरियल्स के प्रख्यात प्रोड्यूसर एकता कपूर का भी नाम इसमें शामिल है। इनके अलावा देश के कई फ़िल्म प्रोड्यूसर, ताहिरा कश्यप, ऋचा अनिरुद्ध, तापसी पुन्नू, सीरी चहल का नाम है।

प्रियंका शुक्ल को इस सूची में शामिल करने को लेकर कहा गया है कि उन्होमे जशपुर जिले में कलेक्टर रहते हुए आदिवासी विकासखंड दुलदुला में जशफ्रेश कार्यक्रम शुरू किया। इसमें भगवती स्व सहायता समूह के जरिये विद्यालयों में ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया। समूह ने विद्यालतों ले लिए सब्जियों का उत्पादन किया और 22 छात्रावासों सहित कई विद्यालयों में अपने उत्पाद सप्लाय करती है। डॉ प्रियंका शुक्ल चिकित्सा व्यवसाय को छोड़कर आईएएस बनी थी।

आपको बता दे इस क्षेत्र में ऑपरेशनल अब तक वह 8 राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है! वह चरण 1, जिला प्रशिक्षण, चरण 2 में अपने बैच की टॉपर थी और हाल ही में चरण 1 में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पुरस्कार हासिल की हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News