जशपुर मुनादी।।
भाजपा के दिवगंत दिग्गज नेता स्व दिलीप सिंह जूदेव के जन्मदिवस के मौके पर जशपुर बस स्टैंड में भव्य श्रद्धांजलि सभा और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्व जुदेव के पोते शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने श्रद्धांजलि सभा मे पहुंचकर अपने दादा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और भंडारे में आये सैंकड़ो लोगो को अपने हाथों से भोजन परोसा ।
आपको बता दें कि शौर्य प्रताप स्व दिलीप सिंह जूदेव के बड़े पोते है और सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं । बीते कुछ वर्षों से स्थानीय राजनीति में सक्रियता निभाने के चलते कई बार शौर्य सोशल मीडिया में सुर्खियों में रहे ।बीते 2018 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने भाजपा के समर्थन में जमकर प्रचार प्रसार किया और सुर्खियों में रहे ।


