रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी ।।
राजपुर थानाप्रभारी फर्दीनन्द कुजूर ने नगर में फ्लैगमार्च निकाल कर लोगों से अपील की है कि आपसी भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाए,नशे की हालत में गाड़ी ना चलाएं,जबरदस्ती किसी के ऊपर रंग ना डालें व डीजे की सॉन्ग कम रखें ताकि परीक्षा देने वाले छात्र छात्राओं को दिक्कत ना हो, होलिका दहन के लिए किसी भी हरे बृक्ष को नुकसान ना पहुंचायें,सभी होलिका दहन स्थानों पर किसी प्रकार की अशांति ना फैलाएं और इस अवसर पर भांग शराब पीकर वाहन ना चलायें,नशे की हालत में कानूनी व्यवस्था को प्रभावित ना करें आपके क्षेत्र अंतर्गत दुकानों पर शरीर के लिए हानिकारक रासायनिक रंग या अन्य द्रव्यों की यूज ना करें जिससे आपके शरीर को नुकसान ना हो जिससे किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।होली का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ ही मनाने का त्यौहार है अगर कोई व्यक्ति नशे की हालत में किसी भी प्रकार का उत्पात मचाता है तो उसे तत्काल अपने नजदीकी थाना को सूचना दें।थानाप्रभारी ने बताया कि
हम राजपुर के सभी क्षेत्रों में कड़ी नजर रखेंगे व नगर के चौक चौराहे में पुलिस जवान की ड्यूटी लगी रहेगी पेट्रोलिंग गाड़ी समय-समय पर पूरे नगर पर नजर रखेगी।

