जशपुर मुनादी।।
बड़ी खबर जशपुर के बादलखोल अभ्यारण्य से आ रही है ।यहां एक मादा हाथी की मौत हो गयी है ।बताया जा रहा है कि नारायणपुर क्षेत्र के मटासी से लगे जंगल मे हाथी का शव देखा गया ।हाथी की मौत किन कारणों से हुई ये पता नही चल पा रहा है ,वन अमला मौके पर पहुंचा हुआ है। फ़िलहाल वन विभाग मौत के कारणों का पता लगाने में जुटा है ।


