10-March-2020


मध्यप्रदेश में बागियों की संख्या 22 हुई, सभी ने दिया इस्तीफा, ज्योतिरादित्य के भाजपा जाने पर मंथन, सिंधिया को मिलेगा मंत्रिपद ?



सत्ता के चालों की मुनादी।।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के बागी विधायकों की संख्या 20 से बढ़कर 22 हो गई है, एक विधायक ने बाकायदा भाजपा की सदस्यता भी ले ली। हालांकि अभीतक ज्योतिरादित्य के भाजपा प्रवेश पर फिलहाल सस्पेन्स बना हुआ है। हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह ही PM मोदी, अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर चुके हैं।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कलह सड़क पर आ गयी है। सिंधिया धड़े के 22 विधायकों ने राज्यपाल के जरिये मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष तक अपना इस्तीफा भिजवा दिया। इससे मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट आ गया है। ज्यादातर कांग्रेसी नेता यह मान चुके हैं कि कमलनाथ सरकार अंतिम सांस गईं रही है।

उधर यह माना जा रहा था कि सिंधिया आज भाजपा के संसदीय चुनाव समिति की बैठक में भाजपा प्रवेश की घोषणा होगी लेकिन ज्योतिरादित्य वहां नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य को मध्यप्रदेश से राज्यसभा की सदयता और एक मंत्रिपद दिया जाएगा।

उधर दूसरी ओर कमलनाथ सरकार ने अपनी चालें चलनी शुरू कर दी है। आनन फानन में कांग्रेस विधायकों की आपात बैठक बुलाई है। इसमें सरकार बचाने के तरीके पर आपसी डिस्कशन हो रहा है। मध्यप्रदेश में कुल 228 सीट है, इसमें से 22 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं अब इस विधानसभा में 206 सदस्य ही बचे। बहुमत साबित करने के लिए उन्हें 104 सदसियों की जरूरत है जबकि निर्दलीयों सहित उनके पास अब सिर्फ 99 विधायक ही हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News