जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के पत्थलगाँव पूलिस को एक घर मे रेड मारने में पसीने छूट गए ।पत्थलगांव पूलिस को सूचना मिली थी कि नगर के ही एक घर मे शराब का जखीरा है ।सूचना पाकर पत्थल गांव थाने की पूलिस छापामारी करने ठिकाने तक पहुँच तो गयी लेकिन घर का दरवाजा खुलवाने में पूलिस को 2 घण्टे लग गए ।
पत्थलगाँव एसडीओपी ने बताया कि पत्थलगांव के राजा सरदार के घर मे पूलिस दबिश देने पहुँची तो घर मे केवल महिलाएं थी और घर का कोई दरवाजा खोलने को तैयार नही था ।तकरेबन 2 घण्टे बाद पूलिस किसी तरह घर मे दबिश दे पाई और पूलिस को यहाँ केवल 4.3लीटर ही मिल पाए ।एसडीओपी ने बताया कि पूलिस को यह भी सूचना थी कि भारी मात्रा में शराब कुएं में डंप किये गए है लेकिन कुएं की सर्चिंग अभी तक नही करवाई जा सकी है ।

