सत्ता के चालों की मुनादी।।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ते ही भाजपा के आईटी सेल की तर्ज पर सिंधिया को लेकर कांग्रेस में हैज़ टैग अभियान शुरू कर दिया है। कांग्रेस आईटी सेल के द्वारा एक मैसेज सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें उन्हें गद्दार कहा जा रहा है।
एक शायरी के साथ प्रसारित इस संदेश में 1857 के क्रांति के समय सिंधिया परिवार द्वारा अंग्रेजों के साथ देने से लेकर अभी ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस छोड़ने से जोड़ा जा रहा है। मैसेज में एक शेर लिखा गया है,
“जितने नामाकूल थे,
सब हुक्मरान हो गए।
और जितने नमक हराम थे,
सब कप्तान हो गए।"
हालांकि इस संदेश में माधवराव सिंधिया को उनके प्रेरणास्रोत भी बताया गया है जिन्होंने राजीव गांधी के समय कई जनहितकारी योजनाएं लागू करवाई।
ये है मैसेज-
आज माधवराव सिंधिया जी की जन्मतिथि है जिन्होंने हमारी प्रेरणा राजीव गांधीजी के साथ रह कर अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया और जीवंत कांग्रेस नही छोड़ी।
पर…………..
“जितने नामाकूल थे,
सब हुक्मरान हो गए।
और जितने नमक हराम थे,
सब कप्तान हो गए।"
अबतक ऐसी परंपरा भाजपा से निकले नेताओं के लिए देखी जाती रही है लेकिन कांग्रेस भी अब उसी नक्शे कदम पर है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जैसे ही पार्टी छोड़ी वैसे ही कांग्रेस की आईटी सेल सक्रिय हो गई और उन्हें गद्दार साबित किया जाने लगा। यही नहीं सिंधिया के पूरे खानदान को भी इसमें घसीटा जा रहा है। सिंधिया उसी वक़्त से पार्टी से नाराज चल रहे थे जबसे मध्यप्रदेश में कमलनाथ को सिंधिया की अनदेखी कर ताजपोशी कर दी गयी थी।

