11-March-2020


महिला सरपंच के नेतृत्व में छोटे से गाँव मे इस अंदाज में मनाया गया महिला दिवस,सरपँच ने किया आंदोलन का आगाज ,पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी//

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक तरफ जहां पूरे विश्व के छोटे बड़े शहरों में मनाया जा रहा है वही छोटे छोटे गाँव मे भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम रही ।हम बात कर रहे हैं जशपुर जिले के ग्राम पंचायत कोनपारा की ।यहां की महिला सरपंच के नेतृव में शराबबन्दी के खिलाफ आंदोलन का आगाज करके महिला दिवस की शुरुआत की गई ।

फरसाबहार के कोनपारा ग्राम पंचायत में गांव के सभी महिलाओं ने बड़े धूम धाम के साथ नारी शक्ति का प्रदर्शन किया,इस मौके पर नवनिर्वाचित महिला सरपंच श्रीमती सुनीता सिदार ने सभी महिलाओं को एकता, एवं आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। गांव का विकास कैसे हो, गांव से सामाजिक बुराई कैसे दूर करें।आदि विषयों पर चर्चा करते हुए गांव के महिलाओं को संबोधन किया।इस अवसर पर गांव के जागरूक महिलाओं ने रैली निकाल कर ,"नारी शक्ति जिंदाबाद" इस नारे ने गांव में एक नया जोश पैदा कर एकता का संदेश दिया।
महिला दिवस पर शराब बंदी पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर नवनिर्वाचत युवा पंच मन कुमार ने सभी महिलाओं को नशा से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन कोनपारा में आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भागीरथी सिदार, दीनदयाल निषाद(पंच), शिवकुमारी चौहान(पंच), बसंती चौहान (पंच) राजू सिदार,(ग्राम सहायक) एवं युवा समिति से संजीत चौहान,ईश्वर चौहान आदि उपस्थित थे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News